जांजगीर.जांजगीर में आम लोगों की गाढ़ी कमाई को लूटने वाले ठगों की सच्चाई उजागर हुई है। कम समय में ज्यादा ब्याज का लालच देकर नकुल साहू नाम के व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर दर्जनों लोगों से 1.15 करोड़ रूपये की ठगी को अंजाम दिया है।
पीड़ितों को नकद और आरटीजीएस के माध्यम से पैसे जमा कराने को कहा गया, लेकिन जब रकम लौटाने की बारी आई, तो आरोपी आनाकानी और बहानेबाज़ी पर उतर आया। 22 जुलाई को मामला सामने आते ही शिकायतकर्ता परमेंद्र कुमार की रिपोर्ट पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नकुल साहू को धर दबोचा। आरोपी ने पूछताछ में जुर्म कबूल कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश तेज कर दी गई है।
इस पूरे ऑपरेशन को एसपी विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में, एएसपी उमेश कुमार कश्यप और सीएसपी कविता ठाकुर के नेतृत्व में अंजाम दिया गया।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

