मस्तूरी – ग्राम रलिया में प्रस्तावित अरपा कोल वाशरी परियोजना को लेकर सोमवार को जयरामनगर खैरा स्टीडीयम में जन सुनवाई संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण, सामाजिक संगठन, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। जनसुनवाई में कुल 181 लिखित आवेदन प्राप्त हुए, वहीं 150 से अधिक लोगों ने मौखिक रूप से अपनी राय व्यक्त की।
लोगों ने रोजगार, पर्यावरणीय संतुलन, प्रदूषण नियंत्रण, क्षेत्रीय विकास और विस्थापितों के पुनर्वास जैसे मुद्दों पर अपनी बात रखी। अधिकांश ग्रामीणों ने वाशरी का समर्थन किया और इसे क्षेत्र के लिए रोजगार व विकास की दृष्टि से लाभकारी बताया। वहीं, कुछ लोगों ने पर्यावरणीय प्रभाव और प्रदूषण को लेकर शंकाएं भी व्यक्त कीं।प्रशासनिक अधिकारियों ने सभी आपत्तियों और सुझावों को दर्ज किया तथा आश्वासन दिया कि नियमानुसार सभी पहलुओं की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। जनसुनवाई के सफल आयोजन से क्षेत्र में अरपा कोल वाशरी परियोजना को लेकर चर्चा तेज हो गई है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

