प्रवीण बंजारे
जांजगीर-चांपा – नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कसौंदी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक गरीब किसान ने धान का टोकन नहीं कटने से परेशान होकर मोबाइल टावर पर चढ़कर आत्महत्या का प्रयास किया।मामला ग्राम कसौंदी का है, जहां किसान अनिल गड़ेवाल धान खरीदी का टोकन नहीं कटने से काफी दिनों से परेशान था। अपनी समस्या को लेकर वह बार-बार संबंधित विभागों के चक्कर काट रहा था, लेकिन समाधान नहीं मिलने से आहत होकर किसान ने यह कदम उठाया।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और तहसीलदार, एसडीएम एवं पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिसकर्मी किसान को समझाइश देने में जुटे हुए हैं, ताकि उसे सुरक्षित नीचे उतारा जा सके। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

