प्रवीण बंजारे (जिला प्रतिनिधि जांजगीर चाम्पा)
जांजगीर-चांपा 10 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा सप्ताह के दृष्टिगत यात्री वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच की गई। आकस्मिक स्थितियों विशेषकर आग लगने की स्थिति से निपटने हेतु निर्धारित सेफ्टी नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला परिवहन अधिकारी जांजगीर-चांपा एवं परिवहन उड़नदस्ता कोरबा द्वारा संयुक्त रूप से जांच अभियान चलाया गया।
जिला परिवहन अधिकारी श्री गौरव साहू ने बताया कि जांच के दौरान जिले में संचालित कुल 60 यात्री वाहनों का निरीक्षण किया गया, जिसमें से 14 यात्री वाहनों में फायर एक्सटिंग्विशर की वैधता एवं इमरजेंसी गेट की स्थिति सहित अन्य सेफ्टी मानकों का पालन नहीं किया जाना पाया गया। उक्त वाहनों से कुल 9,000 रुपये शमन शुल्क वसूल किया गया। जिला परिवहन अधिकारी द्वारा समस्त यात्री वाहन संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे बसों में फायर एक्सटिंग्विशर की वैधता, इमरजेंसी गेट की सुचारु स्थिति सहित सभी आवश्यक सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करें, ताकि यात्रियों की सुरक्षा बनी रहे।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

