जांजगीर.अकलतरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लटिया में एक तेज रफ्तार इको वाहन ने बाइक सवार पांच लोगों को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इको में सवार तीन युवकों की जमकर पिटाई कर दी, जो शराब के नशे में धुत पाए गए।
घटना सोमवार रात 8.30 बजे की है जब अकलतरा के गोपियापारा निवासी तीन पुरुष और एक महिला बिलासपुर से लौट रहे थे। इसी दौरान भागीरथी और शुभम (निवासी लटिया), सागर दास, कंचन दास महंत (कल्याणपुर), विनोद यादव (कोटमी सोनार) अकलतरा से घर लौट रहे थे। जब वे घोड़ाधार मंदिर के पास पहुंचे, तभी बिलासपुर की ओर से आ रही तेज़ रफ्तार इको वाहन ने तीन बाइकों पर सवार पांच लोगों को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोग सड़क पर दूर जा गिरे।5 की हालत गंभीर बताई गई है, जिनमें एक व्यक्ति तो बोलने की स्थिति में भी नहीं था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को अकलतरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां स्ट्रेचर तक कम पड़ गए। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
भीड़ का आक्रोश:- दुर्घटना के बाद जब लोगों को पता चला कि इको वाहन में सवार तीनों युवक नशे में थे, तो आक्रोशित भीड़ ने उन्हें वाहन से बाहर निकालकर जमकर पीटा। कुछ घायलों के भी नशे में होने की बात सामने आई है।
फिलहाल इको वाहन में सवार आरोपियों की पहचान पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला अकलतरा थाने में दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। वही फरार चालक की पुलिस तलाश जारी है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 21, 2026कुटराबोड़ ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव पर लगा वित्तीय गड़बड़ी का गंभीर आरोप
जांजगीर चाम्पाMarch 14, 2026कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर की पानी में डुबोकर की हत्या
जांजगीर चाम्पाFebruary 1, 2026लूट और जानलेवा हमलों पर पुलिस का करारा प्रहार, 06 अलग-अलग घटनाओं मे, 14 लोगों पर प्राणघातक हमला करने वाले 06 आरोपी व 02 बाल अपचारी को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जांजगीर चाम्पाJanuary 31, 2026धान टोकन नहीं कटने से किसान ने टावर पर चढ़कर किया विरोध

