जांजगीर – चाम्पा। जांजगीर नगर में आज दिनांक 11 मई 2025 को एक विशेष आयोजन के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत शारीरिक विभाग द्वारा घोष पथ संचलन का आयोजन किया गया है। यह आयोजन संघ कार्य को मजबूत करने और समाज में अनुशासन, एकता तथा संस्कारों की भावना को सशक्त करने हेतु आयोजित है।
कचहरी चौक से सायं 5 बजे प्रारम्भ होगा संचलन
सायं 5 बजे कचहरी चौक स्थित सी मार्ट के सामने से प्रारंभ होकर यह संचलन मुख्य मार्ग से नेताजी चौक होते हुए ठाकुरदास नेभनदास दुकान के समीप से गुजरता हुआ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस दौरान घोष वादन की मधुर धुनों के साथ स्वयंसेवकों की अनुशासित पंक्तियां नगरवासियों आकर्षण का केंद्र होंगी।
संचलन में विविध वेशभूषा में सुसज्जित स्वयंसेवकों की भागीदारी रहेगी, जिनके द्वारा न सिर्फ संघ के शारीरिक पक्ष को प्रदर्शित किया जाएगा, बल्कि सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया जाएगा। स्थानीय नागरिकों और व्यापारी वर्ग द्वारा भी पथ संचलन का जगह जगह स्वागत किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का यह आयोजन न केवल अनुशासन और परंपरा की मिसाल है , बल्कि नगरवासियों के बीच समरसता का भाव भी प्रबल करता है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

