पामगढ़।मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पामगढ़ के द्वारा ग्राम पंचायत मेऊं,चंडीपारा, भूईगांव, जेवरा, कोसला, तनौद, ससहा में नीलामी हेतु व्यावसायिक दुकान परिसर का निर्माण किया गया है। जिसमें अनारक्षित, अनुसूचित जाति वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग, भूतपूर्व सैनिक/दिव्यांगजनो के लिए दुकान आरक्षित किया गया है। जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए किसी भी ग्राम पंचायत में दुकान आरक्षित नहीं किया गया है। सर्व आदिवासी समाज पामगढ़ के लोगों को जब इस बात की जानकारी हुई तब जनगणना 2011 की आंकड़ों के साथ जनपद कार्यालय पामगढ़ पहुंचे।उपरोक्त ग्राम पंचायत में अनुसूचित जनजातियों की संख्या के आधार पर व्यवसायिक दूकान आरक्षित करते हुए पुनः नीलामी सूचना जारी करने की मांग की गई। अनुसूचित जनजाति हेतु व्यावसायिक दुकान आरक्षित नहीं होने पर सर्व आदिवासी समाज पामगढ़ के द्वारा विरोध प्रदर्शन करने की बात कही गई।इस अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के अध्यक्ष विनय सिंह नेताम ,युवा प्रभाग अध्यक्ष सुदर्शन लाल मरावी ,गोंडवाना गोंड महासभा के जिला प्रभारी भुवनेश्वर सिंह मरकाम ,चंद्रभान सिंह मरकाम अजय कुमार मरावी ,जम्मू लाल गोंड मयाराम मरावी ,वीरेंद्र कुमार मरावी, मनोज कुमार मरावी, ओंकार कंवर आदि उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

