पामगढ़।शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला डुड़गा में वृक्षारोपण के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान पाठक हरनारायण कुर्रे द्वारा किया गया इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थिति सरपंच प्रतिनिधि सरयू प्रसाद पूरे थे । इस दौरान स्कूल के प्रांगण में छात्र-छात्राओं ने वृक्ष लगाए।प्रधान पाठक ने बच्चों को पेड़ों का महत्व बताया कहा कि पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए हमें प्रतिवर्ष वृक्षारोपण करना चाहिए।

प्रतिवर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर बच्चों को स्कूल में सिखाया जाता है कि हमें वृक्षारोपण करना चाहिए। परंतु बच्चों को पूर्ण रुप से यह सिखाया जाना चाहिए कि हमें प्रति सप्ताह या महीने में एक ना एक पौधा अपने घर के आस-पास जरूर लगाना चाहिए। अगर हम इस बात को तेजी से नहीं सोचेंगे तो हम पृथ्वी और पर्यावरण की रक्षा नहीं कर पाएंगे।
मौके पर स्कूल के परिसर में नीम, डेक, आम, अशोक, जामुन एवं अन्य वृक्ष लगाए गए। इस मौके पर बच्चों के साथ प्रधान पाठक आदि लोग उपस्थित रहे!
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

