जांजगीर जिला के पामगढ़ में बिजली विभाग की मनमानी से परेशान होकर जनता कांग्रेस ने सड़क पर प्रदर्शन किया| जिसके बाद बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया| इस दौरान उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारी को 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा| यह प्रदर्शन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सरयू प्रसाद पूरे के नेतृत्व में किया गया|
मीडिया को संबोधित करते हुए श्री पुरे ने बताया की इससे पहले कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों को अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं, इसके बावजूद वे आँख मूंदकर बैठे है| जिससे ग्रामीणों का जीना मुहाल है| बिजली विभाग के कर्मचारी क्षेत्र में अपनी मनमानी चला रहे हैं| जब किसी समस्या को लेकर उनके पास ग्रामीण जाते हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान करने के बजाय उनकी मुश्किले बढ़ा दी जाती है| ग्राम पंचायत डूडगा में तो खम्भे से तार ही निकाल कर ले गए, जिसे आज तक दुरुस्त नहीं किया गया| इसी प्रकार ग्राम पंचायत पनगाव में एक मजदूर के घर 45 सौ रुपए का प्रति महीने बिजली बिल आता है| जबकि उसके घर में 2 लाइट और एक टीवी मात्र है| नहीं पटाने के कारण उसको नोटिस भी भेजा गया है| जिसका आज भी पेशी जाता है| इसकी शिकायत कई बार विभाग में की जा चुकी है, लेकिन कोई समाधान नहीं निकाला जा रहा है|
इन सभी परेशानियों से परेशान होकर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग के कार्यालय का घेराव किया| साथ ही उन्होंने समस्या का समाधान जल्द ही नहीं होने पर उग्र आन्दोलन करते हुए चक्काजाम करने की चेतावनी दी है| जिसके बाद जनता कांग्रेस (जे) के पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सरयू प्रसाद पूरे ने सैकड़ों लोगों के साथ 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

