स्वतंत्रता दिवस पर विशेष : पूर्व सैनिक नवाचारी से कर रहे हैं क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण एवं रोजगार सृजन
पूर्व सैनिक चला रहे हैं क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का मिशन
मिशन जज्बा : रिटायरमेंट के बाद क्षेत्र के युवाओं को सेना में जाने के लिए देते हैं निशुल्क प्रशिक्षण।

पर्यावरण एवं आत्म निर्भर मित्र मिशन : वर्ष 2018 में थल सेना से रिटायरमेंट के पश्चात लगातार सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं नगरहित एवं जनहित कार्यों से उनका दिनचर्या शुरू होकर समाप्त होती है l साधारण जीवन शैली वाले पूर्व सैनिक अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान चला रहे हैं l जिसमें वे सरकार की पॉलिथीन कैरी बैग उपयोग पर प्रतिबंध की योजना को बढ़ावा देते हुए, हवा, पानी और मिट्टी को पॉलीथिन के दुष्प्रभाव से बचाने के लिए पॉलिथीन कैरी बैग के जगह अन्य विकल्प जैसे पेपर बैग या ठोंगा आदि का उपयोग करने के लिए दुकानदारों एवं आमजन से अपील करते हैं। ब्राउन पेपर से बैग या ठोंगा तैयार करने के लिए उन्होंने नवाचारी विधि को खोजा है जो आसानी से मिल जाने वाली गत्ता ( कार्टून) से बनाया जाता है l इसको बनाने के लिए स्व सहायता समूह की महिलाओं को दिया जा रहा हैl इससे पहले उन्हें बनाने के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। ठोंगा तैयार होने पर उसे बाजार में बेचा जा रहा है। जो बाजार में पहले से मिलने वाली ठोंगा से सस्ता और मजबूत है। ठोंगा बनाने वाली महिलाओं को इससे आमदनी भी हो रही है। पूर्व सैनिक की इस मिशन से क्षेत्र में रोजगार सृजन के साथ आत्मनिर्भर भारत एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल रही है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

