ब्लॉक अध्यक्ष सरयू प्रसाद पूरे के नेतृत्व में जोगी कांग्रेस करेगी 17 अगस्त को पामगढ़ बिजली ऑफिस का घेराव
Pamgarh/जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ ( जे ) के ब्लॉक अध्यक्ष के द्वारा बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ बिजली ऑफिस के घेराव करने की सूचना पामगढ़ एसडीएम को दी गई । मिली जानकारी अनुसार पूरे पामगढ़ ब्लॉक में बिजली विभाग की मनमानी से लोगों में बिजली विभाग के प्रति असंतोष का माहौल है । बिजली विभाग की मनमानी को देखते हुए जनता कांग्रेस (जे) के पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सरयु प्रसाद पूरे के द्वारा बिजली ऑफिस के घेराव का निर्णय लिया गया है । सरयू प्रसाद पूरे के द्वारा बिजली ऑफिस के घेराव का निर्णय की सूचना थाना प्रभारी पामगढ़ तथा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व पामगढ़ को दिया है ।
बिजली आफिस घेराव का 17 अगस्त को किया जाएगा । इस सूचना के अनुसार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के द्वारा 6 बिंदुओं में शिकायत को लेकर बिजली आफिस के घेराव का निर्णय लिया गया है । बताया जा रहा है कि पामगढ़ ब्लाक अंतर्गत आने वाले गांवो में अघोषित बिजली कटौती की समस्या विकट है । कभी भी बिजली की कटौती की जाती है और मनमाना बिल भी वसूला जा रहा है । बताया यह भी जा रहा है कि बिजली बिल बिना रीडिंग किया भेजा जा रहा है जिससे लोगों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । इसके साथ ही बिजली बिल आधा भेजने का निर्णय जो कांग्रेस सरकार द्वारा किया गया था वह भी पूरा नहीं किया गया है इसे भी पूरा करने की मांग इस सूचना के द्वारा की गई है इसके अतिरिक्त जिन गांवों में ट्रांसफार्मर बिगड़े हुए हैं उन्हें भी बनाने की मांग की गई है । बिजली आफिस घेराव के संबंध में यह भी बताया जा रहा है कि जल जीवन मिशन योजना के ठेकेदार के द्वारा चोरी कर लिया जा रहा है इसकी जगह पर थ्री फेस मीटर रीडिंग लगाने की मांग की गई है । पामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष जनता कांग्रेस( जे )सरयू प्रसाद पूरे के द्वारा ग्राम डुड़गा में थ्री फेस केबल लगाने की मांग की गई है उक्त बिंदुओं में एसडीएम पामगढ़ को बिजली आफिस घेराव की सूचना जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के द्वारा दी गई है ।

Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

