sitinews24 बेंगलुरु (आईएएनएस)| केंद्रीय जांच एजेंसी और आंतरिक सुरक्षा प्रभाग (आईएसडी) के एक संयुक्त अभियान में अल कायदा से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी को शनिवार को बेंगलुरु के थानिसंद्रा से गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान आरिफ के रूप में हुई है, वह आतंकी संगठन के निर्देश पर काम कर रहा था।पुलिस को शक था कि आरिफ के दो साल से अल कायदा से संबंध हैं और उसने अपने घर से अभियान चलाया।
Korba: शहर के नजदीक में देखने को मिल रहा, हाथियों का दल…
आरोपी बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर कंपनी में काम करता है और उसने घर से काम करने का विकल्प लिया था। वह सोशल मीडिया के माध्यम से आतंकवादी संगठन के संपर्क में आया। सूत्रों ने कहा कि आरोपी टेलीग्राम और डार्कनेट पर सक्रिय था और आतंकी संगठन के संदेश फैला रहा था।
अधिकारियों ने कहा कि वह मार्च में इराक के रास्ते सीरिया पहुंचने की तैयारी कर रहा था। सीरिया नहीं जा पाने पर वह अफगानिस्तान पहुंचने की भी योजना बना रहा था। अधिकारी किसी अज्ञात स्थान पर उससे पूछताछ कर रहे हैं। आगे की जांच जारी है।
Author Profile
Latest entries
pamagrhFebruary 15, 2023पामगढ़ विधायक पर उठे सवाल, प्रकाश अनंत बोले – विकास से बसपा का कोई वास्ता नहीं….
UncategorizedFebruary 13, 202314 February इन 5 राशियों के वैलेंटाइन डे पर क्या कहते हैं आपके सितारे जान लें…
UncategorizedFebruary 13, 2023अगर मीठा खाने का हो रहा मन तो घर में बनाए झटपट जलेबी…
UncategorizedFebruary 13, 2023असम में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों के लिए घूमने का सही जगह…