मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
अवैध कारोबार पर लगाम नहीं:
बारिश में अधिक मुनाफा कमाने स्टाक रख रहे माफिया
शिवरीनारायण:-इन दिनों रेत का अवैध कारोबार महानदी में धड़ल्ले जारी है। रेत माफिया खुलेआम अपने ट्रैक्टर में भरकर रेत बेच रहे हैं। शासन को लाखों के राजस्व की चपत लगा रहें है। प्रशासन चुप्पी साध कर बैठा है। शिवरीनारायण नगर में थाना के सामने से ही रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली निकलते रहते हैं, जिम्मेदार विभाग कार्रवाई के बजाय मौन नजर आ रहे हैं। जिससे शासन को राजस्व की हानि लगातार पहुंच रही हैं। रेत माफियाओ द्वारा महानदी का लगातार रेत सीना चीरकर रेत निकाल रहे है और मानसून के पहले रेत निकाल करके जगह जगह रेत को डंपिंग करके छुपाया जा रहा जिसे बरसात में अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर में रेत माफियाओं की टोली रोज सुबह 4 बजे से महानदी के बैराज के नीचे देखी जा सकती है जो कि महानदी से बिना खनिज विभाग और पुलिस विभाग के डर से खुलेआम दिन दहाड़े रेत निकाल कर अवैध कारोबार कर रहे हैं। पुलिस विभाग द्वारा कुछ ही दिनों पहले टास्क फोर्स की शुरुवात की गई लेकिन वह फोर्स भी शुरू शुरू एक दो कार्रवाही करके सिर्फ औपचारिकता निभाई गई।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस और खनन विभाग की मिलीभगत से रेत माफिया बेखौफ होकर नदी में ट्रैक्टरों के सहारे रेत निकाल रहे हैं। शिवरीनारायण थाने के आगे और पीछे से लगातार रेती से भरे वाहन गुजरते दिखाई दे रहे हैं, फिर भी कोई सख्त कार्रवाई नहीं हो रही। लगातार हो रहे खनन से नदियों का अस्तित्व खतरे में पड़ता जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
