जांजगीर चांपा। गांजे से भरी स्कॉर्पियो वाहन पलटी, बड़ी मात्रा में गांजा बरामद, मूलमुला पुलिस जुटी जांच में जांजगीर जिले के अर्जुनी फोरलेन टोल प्लाजा के पास बीते शाम रात 6 से 7 के बीच सड़क किनारे एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई वाहन पलटने से स्कॉर्पियो चारों ओर से क्षतिग्रस्त हो गई जिसमे भारी मात्रा में गांजा मिला है। इधर इस हादसे के बाद गांजा तस्कर मौके से गाड़ी छोड़ भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही मूलमुला थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाकारित वाहन और गांजे को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुटी
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 6:00 से 7:00 के बीच पाराघाट अर्जुनी टोल प्लाजा के पास स्कॉर्पियो मे भारी मात्रा में भरी वाहन सड़क किनारे पलट गई घटना के बाद गांजा तस्कर कर रहे हैं लोग फरार हो गए इधर ग्रामीणों की सूचना पर मुलमुला थाना प्रभारी एस के मोहले अपने टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और सड़क किनारे पलटी स्कॉर्पियो के अंदर झांका तो उसमें भारी मात्रा मे गांजा भरा हुआ था आशंका है कि ओडिशा के रास्ते से गांजे की खेप बिलासपुर पहुंचाई जा रही थी, इस दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।
पुलिस ने इस दुर्घटनाकारित वाहन से लगभग 2 क्विंटल 52 किलो गांजा जप्त किया है गांजे की अनुमानित राशि लगभग 10 लाख बताया जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

