पामगढ़ क्षेत्र के कोसा मानाडेरा एनीकट के तेज बहाव में बह गया साढ़े 4 साल का मासूम, माता पिता के साथ कर रहा था एनीकट पार, गोताखोरो की टीम जुटी तलाश में जांजगीर-चाम्पा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के मानाडेरा-कोसा गांव में लीलागर नदी पर बने एनीकट के ऊपर बहते पानी में साढ़े 4 साल का बच्चा बह गया है. एनीकट से पिता के साथ बाइक समेत बच्चा गिरा है, जिसकी तलाश गोताखोरो की टीम कर रही है. मौके पर मुलमुला पुलिस की टीम और लोगों की भीड़ मौजूद है.
दरअसल, पामगढ़ क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव का प्रकाश पटेल, मल्हार की ओर से अपने गांव आ रहा था. यहां एनीकट के ऊपर 2 फीट पानी बह रहा है. इस जलमग्न एनीकट को प्रकाश पटेल, अपने परिवार के साथ पार कर रहा था. प्रकाश पटेल, बाइक की टंकी में अपने 4 साल के बेटे शुभम को बिठाया था और पत्नी पीछे थी. एनीकट के ऊपर तेज बहाव में कुछ दूर जाते ही बाइक नहीं सम्भली और बाइक समेत प्रकाश, उसका बेटा शुभम, एनीकट से लीलागर नदी में गिर गए. इस दौरान प्रकाश पटेल, तैरकर निकल गया, लेकिन साढ़े 4 साल के शुभम का कोई पता नहीं चला है. ग्रामीणों की सूचना के बाद मुलमुला पुलिस मौके पर पहुंची है और गोताखोर की टीम को भी बुलाया गया है, जिनके द्वारा लीलागर नदी में बच्चे की तलाश की जा रही है. मौके पर लोगों की भीड़ भी लगी हुई है.
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

