ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के कार्यकारिणी की बैठक पचपेड़ी विश्राम गृह में ब्लॉक अध्यक्ष के अगुवाई में संपन्न।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के कार्यकारिणी की बैठक पचपेड़ी विश्राम गृह में ब्लॉक अध्यक्ष के अगुवाई में संपन्न।

मस्तूरी बिलासपुर रूपचंद राय


मस्तुरी।ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी के कार्यकारिणी की बैठक पचपेड़ी विश्राम गृह में ब्लॉक अध्यक्ष के अगुवाई में संपन्न।
मस्तुरीः ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मस्तुरी द्वारा कार्यकारिणी बैठक का आयोजन पचपेड़ी विश्राम गृह में आज दिनांक 14/07/2022 दिन गुरुवार को ब्लॉक अध्यक्ष नागेन्द्र राय के नेतृत्व मे की गई जिसमें कार्यकारिणी के पदाधिकारी, आमंत्रित सदस्य, वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहे।

कार्यकारिणी बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने उद्बोधन में संगठन की मजबूती व उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया। जिसमें राज्य सरकार की उपलब्धियों और ब्लाक में मैनुअल व डिजिटल सदस्यता अभियान में प्रदेश में दसंवा स्थान के बारे में चर्चा करते हुए कहा कि यह सब हमारे ब्लॉक कार्यकारिणी संगठन के मेहनत का परिणाम है।
बैठक में कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर पर ध्यान देने को चर्चा किया।बूथ,सेक्टर, जोन कांग्रेस कमेटी के बैठक के लिए भी चर्चा की गई।ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों को सेक्टर, व जोन का कार्य देकर विभाजन, निष्क्रिय पदाधिकारियों से चर्चा कर संगठन में काम लेने सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक कैसे पहुचाया जाए इस पर व्यापक चर्चा किया गया।

बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपने अपने मुलभूत सुविधाओं में हो रही समस्याओं के बारें में अवगत कराया जैसे कि राशनकार्ड संबंधित, निराश्रित पेंशन, वृद्धा पेंशन संबंधित अन्य समस्याओं का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष को अवगत कराया जिस पर उन्होंने संबंधित कर्मचारियों से मिलकर निराकरण करने की बात की।
बैठक के अंत में ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र राय ने सभी कार्यकारियों के पदाधिकारी व सदस्यों का आभार करते हुए कहा कि खेती किसानी के समय आप लोगों ने अपना अमुल्य समय कांग्रेस पार्टी के लिए दिया इसके लिए आप सभी का बहुत बहुत आभार व धन्यवाद।
बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नागेंद्र राय, लोकसभा आईटीसेल अध्यक्ष रूपेश रोहिदास, प्रदेश महिला सचिव बिंदु जायसी, पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष सुकृता खुटे,रघुराज पान्डेय, उपाध्यक्ष लक्ष्मी भार्गव,कांति भारद्वाज, विजय नामदेव, उमाशंकर मधुकर, डाक्टर आर के वर्मा, पुतन दुबे, मुकेश बंजारे,सरपंच प्रतिनिधि उत्तरा रात्रे, दिनेश शर्मा,अमृत राठौर,कार्तिक पटेल, सुरेश दुबे,बजरंग चंद्राकर,उमेद चंदेल, लक्ष्मण भानू,बद्री प्रजापति, विष्णु केंवट,ताराचंद वर्मा, उक्कील पटवा, धनेष बांधे,राजेश कुर्रे, मुलचंद भारद्वाज, गजपाल सिह, महेंद्र यादव,पवन वर्मा, बरातू मरावी,पवन सिह, मोहन खांडेल, शिवकुमार सुमन,रामहरि केंवट, हृदय नारायण,भारतभूषण, हरिशंकर श्रीवास, केशव साहू,राजेंद्र श्रीवास्तव, गजानंद राठौर,दुजराम बंजारे, सहित ब्लॉक मीडिया प्रभारी गणेशदत्त राजू व ब्लॉक कांग्रेस मस्तुरी के समस्त कार्यकर्ता शामिल रहे।

Author Profile

GYAN KHARE / EDITOR
GYAN KHARE / EDITOR
Latest entries
Uncategorized