जांजगीर-चांपा/ जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक शिक्षक की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात किसी अज्ञात वाहन ने शिक्षक को ठोकर मारी है। सूचना के बाद देर रात मृतक का शव पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहॉ आज पोस्ट मार्टम कराया जा रहा है जिसके बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगा। पामगढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी विकास खण्ड के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक रूपचंद साहू उम्र 52 साल निवास गोधना जो कि पामगढ़ में किराये के मकान में रहते थे। बीती रात अपनी बाईक से भांजी से मिलने चंडीपारा गये हुए थे वहॉ से लौटने के दौरान दुपट्टा मोड़ पामगढ़ पहुॅचे थे कि किसी अज्ञात वाहन ने उन्हे चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। देर रात घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुॅची पुलिस ने जांच पंचनामा के बाद शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पामगढ भिजवाया जहॉ आज पोस्ट मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

