जांजगीर-चांपा/ जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में सरस्वती शिशुमंदिर के प्राचार्य को 02 छात्रों ने बेल्ट और लात घूंसो से पिटाई कर दी जिसके बाद अन्य शिक्षकों के बीच बचाव से छात्रों के चंगुल से छूटकर भागे प्राचार्य ने खुद को कमरे मेें बंद कर अपना बचाव किया। एक शिक्षक ने इस पूरे घटनाक्रम का मोबाईल पर विडियों भी बना लिया जो कि सुबूत के तौर पर थाने में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशुमंदिर लोहर्सी के प्राचार्य ईश्वरी प्रसाद कश्यप पिता पिता नंदकुमार कश्यप (53 साल) निवासी लोहर्सी ने शिवरीनारायण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 08 जुलाई को दोपहर करीब 03ः45 बजे विद्यालय में पढाई करने वाले छात्र संदीप कुमार कश्यप पिता रोहित कश्यप, तनिश कुमार कश्यप पिता रोहित कश्यप दोनो ने स्कूल परिसर में ही उनकी बेल्ट और लात घूंसो से पिटाई कर दी अन्य शिक्षकों के बीच बचाव के बाद वे दोनों के चंगुल से भागे और कमेरे बंद होकर खुद को बचाया। एक शिक्षक ने इस पूरे घटनाक्रम का मोबाईल पर विडियों भी बना लिया जो कि सुबूत के तौर पर थाने में प्रस्तुत किया गया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 34, 506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

