जांजगीर चांपा/ जिले के चांपा पुलिस ने अलग अलग जिलों में मोटर साइकिल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी के पास से 09 मोटर साइकिल बरामद की गई हैं वहीं इस चोर से चोरी की बाइक खरीदने वाले एक खरीददार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर चांपा जिले सहित आसपास के जिलों में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार घटित हो रही थी जिसे देखते हुए संदिग्धों की विशेष निगरानी की जा रही थी इस दौरान आज 09 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली की एक व्यक्ति मोटर साइकिल बेचने ke फिराक में ग्राहक तलाश रहा है। सूचना के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को थाने लाकर पूछताछ करने पर जाने उसने जिले के जांजगीर, बलौदा, चांपा सहित बिलासपुर और भाटापारा जिले में मोटर साइकिल चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया। आरोपी गजेंद्र उर्फ गज्जू पिता शैलेश गुजरतिया निवासी बेलदार पारा चांपा थाना चांपा एवं खरीददार अमित सारथी निवासी ग्राम परसा भाटा थाना उरगा को मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

