मुख्यमंत्री ने मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की
प्रदेशवासियों के सुख- समृध्दि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की

राजनंदगांव— मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज क्वांर नवरात्रि के षष्ठी पर डोंगरगढ़ के मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी से प्रदेश एवं देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की। उन्होंने मां बम्लेश्वरी से प्रदेशवासियों के सुख- समृध्दि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री के साथ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ विधायक श्री भुनेश्वर बघेल, विधायक छन्नी साहू, राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष जीतेन्द्र मुदलियार, राजगामी सम्पदा के अध्यक्ष विवेक वासनिक, जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष नवाज खान, पदम कोठारी, कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा, पुलिस अधीक्षक डी श्रवण सहित अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मां बम्लेश्वरी की पूजा-अर्चना की।

Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

