नवरात्रि के शुभ मुहूर्त पंचमी पर श्री वीरा वेंकट सत्यनारायणस्वामी मंदिर पहुंच कर प्रदेश के राजस्व मंत्री ने दर्शन लाभ प्राप्त किया और भगवन श्री सत्यनारायनस्वामी की पूजा अर्चना की।

कोरबा 11 अक्टूबर 2021- प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्राचीनतम मंदिर श्री वीरा वेंकट सत्यनारायणस्वामी मंदिर/ अन्नवरम प्रसिद्ध हिन्दू मन्दिर पहुचकर भगवन श्री वीरा वेंकट सत्यनारायणस्वामी का दर्शन किया। अन्नवरम मंदिर भारत के आंध्र प्रदेश राज्य के पूर्वी गोदावरी जिले के अन्नवरम शहर में स्थित एक हिंदू-वैष्णव मंदिर है। मंदिर रत्नागिरी नामक एक पहाड़ी पर है और यह भगवान विष्णु के एक अवतार वीरा वेंकट सत्यनारायण को समर्पित है।राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दर्शन कर छत्तीसगढ़ राज्य के निवासियों की सतत उन्नति, खुशहाली और कल्याण हेतु श्री सत्यनारायनस्वामी से अक्षय कृपा का आशीर्वाद मांगा। भगवान श्री सत्यनारायनस्वामी जी के दर्शन लाभ में मंत्री जी के सुपुत्र श्री रोहित अग्रवाल, मंत्री जी के मित्र श्री नरेश वर्मा साथ में दर्शन प्राप्त किये।

Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

