मुलमला थाना क्षेत्र के नवागांव में महिला की सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी मच गई है महिला के शव पास एक बैग मिला ,जिसमे थाने में शिकायत की कापी व आधार कार्ड मिली और पास ही शराब की खाली बोतले भी बरामद हुई है,
जानकारी के मुताबिक जिले के मुलमला थाना क्षेत्र के नवागांव के पास झाड़ियों के बीच महिला की सिर कटी लाश ग्रामीणों ने देखी थी, जिसकी सूचना थाने में दी सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतिका महिला का केवल धड़ ही झाडियों में पड़ा हुआ था और सिर धड़ से गायब था,
शव के पास से पुलिस को एक बेग पर्स भी मिला है, जिसमें एक आधार कार्ड और कुछ कागजात भी मिले है आधार कार्ड में महिला का नाम राजकुमारी खरे 46 वर्ष निवासी पीपरसत्ती गांव लिखा हुआ है, पुलिस को संदेह हैं कि आधार कार्ड महिला का ही होगा, पुलिस को मौके पर शराब की खाली बोतले भी मिली है जिससे किसी अनहोनी की आशंका को भी बल मिलती है,वही मामले में पुलिस का कहना है कि घटना कि सही जानकारी pm के बाद ही मिल पायेगी,फ़िलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है…
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

