रायपुर : मुख्यमंत्री श्री बघेल 11 अक्टूबर को बेमेतरा और राजनांदगांव जिले के दौरे पर
रायपुर, 10 अक्टूबर 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 11 अक्टूबर को बेमेतरा और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत वे 11 अक्टूबर को दोपहर 02.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 02.35 बजे बेमेतरा जिले के साजा तहसील अंतर्गत ग्राम देऊरगांव पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल देऊरगांव में ‘महामाया देवी मंदिर‘ में दर्शन करेंगें और इसके पश्चात् देऊरगांव से 3.40 बजे प्रस्थान कर अपरान्ह 4.10 बजे जिला राजनांदगांव के डोंगरगढ़ पहुंचेंगे। वे वहां ‘माँ बम्लेश्वरी देवी शक्ति पीठ‘ में दर्शन करेंगे और शाम 5.15 बजे डोंगरगढ़ से कार द्वार मुख्यमंत्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

