जांजगीर-चांपा09 अक्टूबर 2021/ कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने आकस्मिक आपदा में मृत्यु के 08 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत 32 लाख रुपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृति दी है। जिले की तहसील जांजगीर के ग्राम नैला की श्रीमती पुराइन बाई यादव की लू लगने से मृत्यु होने पर उनके पुत्र श्री लालाराम यादव, श्री राजा सूर्यवंशी की बिच्छु काटने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती प्रेमलता सूर्यवंशी, ग्राम भडे़सर के श्री मंगलराम की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पुत्र श्री नम्मुलाल सूर्यवशी, तहसील पामगढ़ के ग्राम भूईंगांव के श्री रजनीकांत की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके पिता श्री फागूराम, ग्राम सबरियाडेरा (देवरी) के श्री छतराम यादव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नि श्रीमती फुलेसरी, तहसील बलौदा के ग्राम जावलपुर निवासी ईश्वरी साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिस पुत्र सीताराम साहू, तहसील मुख्यालय बाराद्वार निवासी श्री रथराम की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती अनिता और ग्राम सरहर के श्री विरेन्द्र कुमार की सर्पदंश से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी श्रीमती अहिल्या बाई को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
