जांजगीर।आज शनिवार शाम 5 बजे एनएच 49 पर सरोज फ्यूल्स पेट्रोल पंप के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान इंद्रा यादव, उम्र 45 वर्ष, निवासी बस्ती पारा, ग्राम करूमहु के रूप में की गई है।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, और मृतक के लिए मुआवजे की मांग करते हुए शव को उठाने से इनकार कर दिया।पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में लगी रही। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है, जबकि ट्रेलर वाहन और उसके चालक के संबंध में जांच जारी है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

