प्रवीण बंजारे
जांजगीर थाना पामगढ़ क्षेत्र के अलग अलग जगहों से 03 आरोपियों के कब्जे से 4,35,624 /- रुपये का अवैध फटाका किया गया बरामद थाना पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही आरोपीयो के विरूध्द धारा- 9(ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत कार्यवाही किया गया श्रीमान विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिले में अवैध फटाका की भंडारण एवं बिक्री पर अंकुश लाने के लिए जिला पुलिस जांजगीर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा अवैध रूप से फटाखा बिक्री हेतु रखने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया गया जिसमें मुखबिर सूचना पर दिनांक 23/10/2024 को रेड कार्यवाही कर तीन अलग अलग जगहों से आरोपी (01) आरोपी खगेन्द्र कौशिक उम्र 28 साल निवासी डोंगकोहरौद के कब्जे से विभिन्न प्रकार के फटका कुल कीमती 2,53,646/ रू 02 आरोपी शिवचरण कश्यप उम्र 40 साल निवासी डोंगकोहरौद के कब्जे से कार्टून व प्लास्टिक के बोरी में रखे विभिन्न प्रकार के पटाखा कुल कीमती 62,317/ रु 03 आरोपी सूरज कुर्रे उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 6 पामगढ़ थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा के कब्जे कार्टून में भरा विभिन्न प्रकार के अवैध पटाखा कुल कीमती 1,19,661/ रू जुमला कीमती 4,35,624 /- रुपये को बरामद किया जाकर आरोपियो के विरुद्ध धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम 1884 का घटित करना पाए जाने से विधिवत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई है। उपरोक्त कार्यवाही मे उपनिरी. मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, स.उ.नि. सरोज पाटले, रामदुलार साहू, म.प्रधान आर. बालमती यादव, आर. रज्जू रात्रे, सूरज पाटले, भुनेश्वर साहू, विश्वजीत आदिले, टिकेश्वर राठौर , उमेश दिवाकर एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा
जांजगीर चाम्पाMarch 23, 2026रिटायर्ड आर्मी ने चलाया पिस्टल घायल के जांघ पर लगा गोली बिलासपुर रिफर
जांजगीर चाम्पाMarch 22, 2026बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने वाले के विरुद्ध शिवरीनारायण पुलिस की सख्त कार्यवाही
जांजगीर चाम्पाMarch 21, 2026कुटराबोड़ ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव पर लगा वित्तीय गड़बड़ी का गंभीर आरोप

