प्रवीण बंजारे
जांजगीर रेड कार्यवाही के दौरान लावारिश हालत में 40 बोरी महुआ लहान को मौके पर किया गया नष्ट आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 23.10.24 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम खरौद एवं आसपास के ग्राम रिंगनी, बेल्हा, तुस्मा में कुछ लोगों के द्वारा अवैध रूप से भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब की बिक्री किया जा रहा है कि सूचना को गंभीरता से लेते हुए जिला पुलिस जांजगीर चांपा, राजस्व एवं आबकारी की संयुक्त रूप से टीम गठित किया गया। संयुक्त गठित टीमों के द्वारा अति पुलिस अधीक्षक श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल एवम SDOP चांपा श्री यदुमणी सिदार के कुशल मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने वालो के विरूद्ध रेड कार्यवाही कर आरोपी 01. एनेंद्र उर्फ टेलर यादव उम्र 39 साल निवासी खरौद थाना शिवरीनारायण 02. गोरेलाल रात्रे उम्र 55 वर्ष निवासी राहौद थाना शिवरीनारायण 03. लक्ष्मीन गोंड उम्र 35 वर्ष निवासी तुस्मा थाना शिवरीनारायण 04. उमा देवी खटकर उम्र 40 वर्ष निवासी कुरियारी थाना शिवरीनारायण जिला जांजगीर चांपा सभी आरोपियों के कब्जे से जुमला कुल 140 लीटर हाथ भठठी से बनी अवैध कच्ची महुआ शराब जुमला कीमती 14000/ रूपये को बरामद किया गया, तथा रेड कार्यवाही के दौरान ग्राम खरौद, तुश्मा में लावारिश हालत में 40 बोरी महुआ लहान मिलने से मौके पर ही नष्ट किया गया।उपरोक्त आरोपियों का कृत्य अपराध धारा सदर का घटित करना सबूत पाये जाने से विधिवत् गिरफ्तार दिनांक 23.10.2024 को को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में SDOP चाम्पा श्री यदुमणी सिदार, नायब तहसीलदार पुष्पेंद्र कुमार राज, उप निरी. सागर पाठक थाना प्रभारी शिवरीनारायण, कृष्णपाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, उपनिरी. बीएस लकडा, आबकारी उप निरीक्षक रमेश सिंह सिदार, विकास पाल सांण्डे, सउनि जयनंदन मार्बल प्रभारी पुलिस सहायता केंद्र राहौद, सउनि नीलमणी कुसुम, प्रमोद महार, नरेंद्र शुक्ला, सुनिल टैगोर, प्रआर. तारिकेश पाण्डेय, विजय निराला, आरक्षक द्वारीका साहू, रामकुमार कश्यप, तेरस साहू, लीलाराम साहू, चंद्रशेखर कंवर, पुनेश्वर आजाद, मआर. मोनिका जोगी, सरोजनी कटवार, सरिता लहरे का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा
जांजगीर चाम्पाMarch 23, 2026रिटायर्ड आर्मी ने चलाया पिस्टल घायल के जांघ पर लगा गोली बिलासपुर रिफर
जांजगीर चाम्पाMarch 22, 2026बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने वाले के विरुद्ध शिवरीनारायण पुलिस की सख्त कार्यवाही
जांजगीर चाम्पाMarch 21, 2026कुटराबोड़ ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव पर लगा वित्तीय गड़बड़ी का गंभीर आरोप

