प्रवीण बंजारे
जांजगीर जांजगीर-चांपा 28 अक्टूबर 2024/ हर व्यक्ति और परिवार की जीवन की सबसे बड़ी आवश्यकता और सपना अपना खुद का मकान होने का होता है. ऐसे परिवार जो आर्थिक समस्या के चलते अपना खुद का मकान बनाने में सक्षम नहीं होते हैं। उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना अपने अरमानों को पूरा कर रहा है। आज जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम जांजगीर में जिला स्तरीय प्रधानमंत्री आवास मेला का आयोजन सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के मुख्य आतिथ्य में किया गया। आवास मेला में हितग्राहियों को चाबी भेंट कर एवं नये स्वीकृति आदेश प्रदान करते हुए शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना अनेको परिवारों के अरमानों को साकार करने का अविस्मरणीय मौका साबित हो रहा है। आवास मेला में हितग्राहियों को चाबी भेंट कर एवं नये स्वीकृति आदेश प्रदान करते हुए शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) जिला जांजगीर-चांपा हेतु हेल्प लाइन नंबर 9202400484 जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत पीएम आवास योजना से शिकायत व समस्याओं का निराकरण करा सकते हैं। इस दौरान सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि हमारी सरकार सभी पात्र हितग्राहियों को आवास देने का कार्य कर रही है। साथ ही महतारी वंदन योजना की राशि प्रदान कर रही है जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास के हितग्राहियो का आवास की चाबी व नये स्वीकृति आदेश प्रदान कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक जांजगीर श्री ब्यास कश्यप ने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत सभी जरूरतमंद को इस योजना का लाभ मिले। उन्होंने सभी हितग्राहियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। विधायक पामगढ़ श्रीमती शेषराज हरबंश ने कहा कि आवास घर हर परिवार का सपना होता है। घर जरूरतमंद परिवार का सपना होता है जो पीएम आवास योजना के माध्यम से पूरा हो रहा है। इसके साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती यनिता यशवंत चंद्रा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री राघवेंद्र प्रताप सिंह और श्री गुलाब सिंह चंदेल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कर हितग्राहियों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री चुन्नी लाल साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, श्री गगन जयपुरिया, श्री लखन लाल साहू, श्रीमती कुसुम कमल किशोर साव, इंजी. रवि पांडेय, कलेक्टर श्री आकाश छिकारा, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गोकुल रावटे सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक जन उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

