प्रवीण बंजारे
जांजगीर (01) लखन साहू उम्र 51 वर्ष साकिन लटिया थाना अकलतरा (02) अरूण कुमार यादव उम्र 28 वर्ष साकिन लटिया थाना अकलतरा अरोपीयो के कब्जे से चोरी का 40 लीटर डीजल कीमती 3760/₹ को किया बरामद मामले का संक्षित विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी राहुल गोयल निवासी वार्ड क्रमांक 03 नैला चौकी नैला जिला जांजगीर चांपा का एस.एस.इंटर प्राईजेस क्रेसर खदान ग्राम लटिया में है। जहां पी.सी मशीन मे ट्रेक्टर एव डीजल टेकर के द्वारा डीजल इसके कर्मचारियो द्वारा डालते है दिनांक 20.10.2024 के सुबह 09.00 बजे प्रार्थी के कर्मचारी आरोपी अरूण कुमार यादव, लखन साहू के द्वारा क्रेसर खदान मे जाकर डीजल टेंकर से 02 नग 20- 20 लीटर वाली प्लास्टिक जरिकेन मे डीजल को भरकर चोरी कर ले जा रहे थे जिसे प्रार्थी के द्वारा देखने पर आवाज लगाने पर वहां से भाग गया की रिपेार्ट पर रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 499/ 2024 धारा 306, 331(3),3(5) BNS कायम कर विवेचना में लिया गया। चोरी की प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए श्री विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र कुमार जायसवाल के मार्गदर्शन में तत्काल टीम गठीत कर आरोपी की पतासाजी हेतु ग्राम लटिया रवाना हुये पतासाजी के दौरान आरोपी लखन साहू एंव अरूण कुमार यादव अपने अपने सकुनत पर उपस्थित मिले जिन्हे हिरासत मे लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकर किया गया एवं आरोपियों के कब्जे से चोरी किये 40 लीटर डीजल को बरामद किया गया, आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 21.10.2024 को रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय थाना प्रभारी अकलतरा, प्र.आर.राकेश राठौर, विनोद राठौर एंव थाना स्टाफ का योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

