बिलासपुर।मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम गोड़ाडीह के शासकीय उचित मूल्य की दुकान संचालक नंदकुमार यादव की मनमानी से ग्रामीण हो रहे परेशान आप को बता दे की ग्रामीणों को कई महीनों से चांवल एवं विलंब से चांवल मिलने से बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
खाद्य अधिकारी
ग्रामीणों का कहना है की उचित मूल्य की दुकान संचालक नंदकुमार यादव द्वारा ग्रामीणों को गुमराह कर इस माह का चांवल नही आया है बोलकर घुमाया जाता है, साथ ही चांवल से तौल करना था लेकीन दुकान संचालक के लापरवाही से चांवल के बजाय अंगूठा लगाने के द्वौरान बॉट और गिट्टी पत्थर का उपयोग किया जाता है, इतना ही नही बल्कि ग्रामीणों को बहला फुसलाकर अंगूठा भी लगवाया जाता है और दुकान संचालक द्वारा बोला जाता है की अगर तुम लोग अंगूठा नही लगाओ गे तो अगले महीने का चांवल नही मिलेगा और राशन कार्ड निरस्त हो जाएगा ऐसा बोलकर डराया जाता है और इन्हीं सभी समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले बिलासपुर कलेक्टर से इसकी शिकायत भी किया था।
विषम भारती ने बताया की जब एक माह का चांवल नही मिला तो दुकान संचालक द्वारा अगली बार देंगे, अगली बार देंगे कहकर तीन महीने से घुमाया गया। तीन महीने मे सिर्फ एक ही बार चांवल मिला और बाकी दो महीने का 2300 रूपया के दर से पैसा दिया जबकी मैने 2500 रूपया के दर से बाहरी दुकान से खरीदा हूं।
इस मामले को संज्ञान मे लेकर खाद्य निरीक्षक अधिकारी ललिता शर्मा ने दिनांक 16/09/2024 को गोड़ाडीह के शासकीय उचित मूल्य की दुकान पहुंच कर स्टॉक चेक किया जिसमें 18 क्विंटल चांवल 2 क्विंटल रिफाइंड नमक और 5 किलो शक्कर मिला। खाद्य निरीक्षक अधिकारी ने कहा की ग्रामीणों की शिकायत पर जल्द ही रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

