प्रवीण बंजारे
जांजगीर आरोपी – विकाश भारद्वाज उम्र 28 वर्ष निवासी बोरसी थाना पामगढ़ जिला जांजगीर चांपा आरोपी के विरूद्ध धारा 376(2) (n), 294, 506, 323 भादवि के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पीड़िता का आरोपी विकाश भारद्वाज से जान पहचान होने से दोनो एक दूसरे से फोन से बात चीत करते थे। इसी बीच आरोपी द्वारा पीड़िता को शादी करने का झांसा देकर दैहिक शोषण किया और शादी करने के लिए टालमटोल करते हुए पीड़िता को अश्लिल गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहा है की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 350/2024 धारा 376 (2) (n), 294, 506, 323 भादवी कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में थाना पामगढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी विकाश भारद्वाज निवासी बोरसी थाना पामगढ़ को घेराबंदी कर पकड़ा जिसे हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया जो अपराध घटित करना स्वीकार किए जाने से दिनांक विधिवत गिरफ्तार कर 15.09.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है प्रकरण की विवेचना जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनोहर लाल सिन्हा थाना प्रभारी पामगढ़, सउनि रामदुलार साहू, आर. रज्जू रात्रे, टिकेश्वर राठौर, मुकेश कमलेश एवं थाना पामगढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

