Akash Anand बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी महत्वपूर्ण पदों से हटा दिया था। वह पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर और मायावती के उत्तराधिकारी के पद पर नियुक्त किए गए थे। लेकिन दो दिन पहले उनसे यह पद छिन लिया गया था। पार्टी द्वारा पद वापस लिए जाने के बाद अब आकाश आनंद ने पहली प्रतिक्रिया दी है।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी महत्वपूर्ण पदों से हटा दिया था। वह पार्टी के नेशनल कॉर्डिनेटर और मायावती के उत्तराधिकारी के पद पर नियुक्त किए गए थे। लेकिन दो दिन पहले उनसे यह पद छिन लिया गया था। पार्टी द्वारा पद वापस लिए जाने के बाद अब आकाश आनंद ने पहली प्रतिक्रिया दी है।
मायावती के लिए आकाश ने लिखा भावुक पोस्ट
बसपा के पूर्व नेशनल कार्डिनेटर आकाश आनंद ने मायावती के लिए सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर लिखा। ‘आप पूरे पूरे बहुजन समाज के लिए एक आदर्श हैं, करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं। आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनैतिक ताकत मिली है जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान से जीना सीख पाया है। आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं। आपका आदेश सिर माथे पे।’

आकाश को 10 दिसंबर को सौंपी गई थी कमान
काशीराम की राजनीतिक विरासत संभालने वाली मायावती ने पिछले वर्ष 10 दिसंबर को अपने छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे आकाश आनंद को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी और बसपा का नेशनल कॉर्डिनेटर घोषित किया था।
जनसभा में आतंकवादी से की थी भाजपा की तुलना
गौरतलब है कि सीतापुर में बीएसपी जनसभा को संबोधित करते हुए मायावती के भतीजे आकाश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तुलना आतंकवादी से की थी, जिसके बाद आकाश आनंद (Akash Anand) पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था और उसके बाद सभी जनसभाएं व चुनावी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए थे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

