Sakti/ सक्ति जिले के ग्राम भड़ोरा में बोरई नदी के ऊपर बने पुल की रेलिंग में सेल्फी लेने के लिए बैठी युवती अचानक नदी में जा गिरी,हादसे में युवती के सिर पर गंभीर चोट आई है। परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार, पिरदा गांव की रहने वाली युवती रानी सिदार घूमने अपनी सहेली के घर भडोरा गई हुई थी। दोनो सहेली शाम करीबन 5 बजे घूमने के लिए बोरई नदी के ऊपर बने पुल के पास पहुंची हुई थी इस बीच युवती रानी सिदार सेल्फी लेने के लिए पुल के रैलिंग में बैठकर सेल्फी ले रही थी की अचानक उसका बैलेंस बिगड़ा और वह नदी के नीचे गिर गए। गिरने से युवती के सिर के पीछे गंभीर रूप चोट आई है। उसकी सहेली ने घटना की जानकारी आस पास के लोगो को दी और नदी से युवती रानी सिदार को बाहर निकाला गया। युवती के परिजनों को सूचना दी वही 112 को भी घटना की जानकारी दी गई। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

