जांजगीर।संभाग स्तरीय पुलिस खेलकूद बेडमिंटन प्रतियोगिता में जिला जांजगीर-चांपा को मिला प्रथम स्थानशुक्रवार को संभाग मुख्यालय बिलासपुर पुलिस लाईन में छत्तीसगढ पुलिस अंतर वाहिनी/अंतर जिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बिलासपुर संभाग के जिला बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, मुंगेली, गौरला-पेंड्रा-मरवाही, सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिले के पुलिस विभाग के खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया।
बैडमिंटन खेल में सिंगल्स ओपन कैटेगरी में जांजगीर-चांपा पुलिस में पदस्थ निरीक्षक अंशुमान सिंह राजपूत को प्रथम और निरीक्षक हेमंत पराशर को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं डबल्स बेडमिंटन में उक्त दोनों निरीक्षकों को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ अधिकारियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले के पुलिस अधिकारियों एवं जवानों में हर्ष व्याप्त है तथा उक्त खिलाड़ियो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

