जांजगीर।सरपँच संघ के पूर्व अध्यक्ष मनीष कुमार सिंगसार्वा ने गोबर घोटाले पर राज्य सरकार को घेरते हुए कहा की पूरे राज्य में करोड़ों रुपये के गोबर की खरीदी कागजो में कर ली गयी, गोबर खरीदी किसानों और गौ पालकों को उपकृत करने के लिए नही बल्कि कांग्रेसी नेताओ को उपकृत करने की योजना है,राज्य में कांग्रेस की सरकार आते है भ्रष्टाचार की बाढ़ सी आ गयी है, पहले की समय मे सरकार जनहित की योजनाओं के लिए समिति बनाती थी ताकि आम जन को उसका लाभ मिल सके लेकीन कांग्रेस सरकार में भ्रष्टाचार की योजना बनाने के लिये समितियां बनायी जाती है, गौठान और गोबर खरीदी इसके बड़े उदाहरण है इससे गौ पालको को फायदा तो नही हो रहा है क्योंकी जहां गौ पालक गोबर बेचना चाहते है वहा खरीदी नही हो रही और जहां कांग्रेसियों को फायदा हो वहा गोबर खरीदी हो रही है
एक समय था जब शासन के लोग राज्य के विकास के लिए योजना बनाने के लिए सभी समिति का निर्माण करते थे बघेल जी के आने के बाद पूरे राज्य में भ्रष्टाचार कैसे किया जाए, इसके लिए समितियों का निर्माण किया जाता है लालू यादव के कार्यकाल में हुए चारा घोटाले से भी बड़े घोटाले के रूप में इस घोटाले को याद रखा जाएगा जब भी भूपेश बघेल जी के कार्यकाल की बात याद आएगी तो गोबर घोटाले को जनता याद करेगी गोबर और गठन के नाम पर राज्य सरकार द्वारा केवल अपने लोगों को धनवान बनाने का कार्य किया गया है सिंगसार्वा ने आगे कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने के बाद निरंतर घोटालों की बाढ़ आ गई है सीजीपीएससी जैसी योजनाएं भी भ्रष्टाचार से वंचित नहीं रही है छत्तीसगढ़ की जनता समझ चुकी है कि भूपेश बघेल जी ने लोक लुभावने वादे जनता की भलाई के लिए नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ महतारी को लूटने के लिए किया था और भोले भाले छत्तीसगढ़ वासियों को गेढी चढ़कर लूटा जा रहा है आने वाले चुनाव में राज्य की जनता भूपेश बघेल जी को कड़ा जवाब देगी व काग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकेगी और राज्य में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएगी
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

