घरघोड़ा थानाक्षेत्र की युवती द्वारा कल थाना घरघोड़ा में नमन महंत (21 साल) निवासी घरघोड़ा पर शादी का सब्जबाग दिखाकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए पिछले एक साल से दुष्कर्म व शारीरिक शोषण करने संबंधी आवेदन दिया गया । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध में गंभीरता बरतते हुए तत्काल पीड़ित युवती के आवेदन पर दुष्कर्म का अपराध पंजीकृत कर आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही कर आरोपी को जेल भेजा गया है ।
थाने पहुंची पीड़ित युवती के आवेदन पर थाना प्रभारी घरघोड़ा द्वारा अपराध पंजीबद्ध के बाद महिला विवेचक से युवती का कथन कराया गया जिसमें उसने बताया कि करीब 02 साल से नमन महंत जानती पहचानती है । दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बातचीत करते थे, नमन शादी का प्रस्ताव रखा और पिछले साल मई महीने में अपने घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया । उसके बाद कई बार नमन शादी की बात कहकर संबंध बनाया । युवती बतायी कि उसे 15 दिन पहले नमन के किसी अन्य युवती से शादी कर लेने की जानकारी हुई । तब नमन के घर पहुंची तो नमन झगड़ा विवाद कर भगा दिया । युवती के आवेदन पर कार्यवाही करते हुये, तत्काल टीआई घरघोड़ा शरद चंद्रा द्वारा आरोपी के सकुनत दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया गया जिसे कल दोपहर ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर घरघोड़ा न्यायालय पेश किया गया । आरोपी के कृत्य पर जेल वारंट जारी होने पर घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी नमन महंत को जेल दाखिल किया गया है ।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

