जांजगीर। बीती रात जांजगीर जिले के शिवरीनारायण थाना छेत्र अंतर्गत
ग्राम पंचायत धरदेई में कंटेनर में 41 गायो को ठूंस-ठूंसकर गौवंश की तश्करी की जा रही थी जिसे स्थानी लोगो के द्वारा पकड़ा गया और पुलिस को सूचना दी गई शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रक और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ली है और पूछताछ कर रही है इधर छत्तीसगढ़ सरकार का दावा है की गौ माताओ के संवर्धन के लिये तथाकथित करोड़ों रुपये खर्च किये जा रहे। पर किसी भी गौठान में न तो पानी है और नही चारा जिसकी वजह से एक भी गाय गौठान में नजर नही आ रहे हैं

इस वजह से गायों को बाहर ही घूम कर अपना पेट भरना पड़ता है जिसका फायदा इस तरह के गौ तस्कर उठाते हैं और गायो को एक जगह एकत्रित कर उसे कंटेनर में भर कर दूसरे राज्यों में कटिंग के लिए भेज कर मोटी रकम कमाई कर लेते हैं ऐसा नही है कि इस तरह की गौ तस्करी की घटना की जानकारी अधिकारी और नेता मंत्रियों को नही होती है मीडिया के द्वारा कई बार उन्हें इस तरह की घटनाओं से अवगत कराया जाता है पर कोई भी इस गौ तस्करी के मामले को गम्भीरता से नही लेते जिसकी वजह से गौ तस्कर गौ माताओ को बूचड़खाने में लेजाकर मौत के घाट उतार उन्हें बेच कर अपनी जेबें गर्म कर लेते हैं प्रत्येक गुरुवार को गिधौरी से गौ तस्कर गायो को पुल पार करा कर शिवरीनारायण लाते है और बैराज के नीचे रास्ते से उन्हें कटिंग के लिए आगे भेज देते हैं इस बात की भी जानकारी मीडिया ने शिवरीनारायण के एक बड़े नेता और पुलिस अधीक्षक को दी थी जिस पर एक बार खाना पूर्ति के लिए कार्यवाही कर उनका राशिद को बस थाने लाकर। गौ तस्करों को छोड़ दिया था अगर समय रहते छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा गौ तस्करों को रोका नही गया तो आने वाले समय मे छत्तीसगढ़ में गौ माता की पूजा करने के लिए उनकी मूर्तिया बनवानी पड़ेगी
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

