जांजगीर: जांजगीर-चांपा जिला के विभिन्न सामाजिक और कर्मचारी संगठनों के द्वारा गठित संयुक्त आयोजन समिति द्वारा जांजगीर शहर में जिला स्तरीय भव्य अंबेडकर जयंती महोत्सव का आयोजन दिनांक 14/04/2023 को किया जा रहा है।
जिसमें सर्व समाज के आम और खास तमाम लोगों से बड़े पैमाने पर जयंती समारोह में शामिल होने की अपील की गई है। विश्वरत्न, बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के 132 वीं जयंती के अवसर पर प्रातः 10:00 से 1:00 बजे तक अनुसूचित जाति प्राधिकरण मंगल भवन से नेताजी चौक तक गाजे बाजे के साथ शोभा यात्रा निकाली जाएगी। तत्पश्चात भोजन अवकाश के बाद दोपहर 2:00 से शाम 6:00 बजे तक उक्त मंगल भवन में जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि श्री एचके सिंह उईके जी सहायक आयुक्त जांजगीर उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री एसके बंजारा जी कार्यपालक निदेशक अ. वि. वा. ता. वि. गृह मड़वा करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री पीआर महादेवा जी, श्री आलोक लाकड़ा जी, श्री तरुण नेताम जी, श्री अर्जुन कुर्रे जी, डॉ अनिल जगत जी, डॉ आलोक मंगलम जी, डॉ आर एस सरदार जी, श्री के पी पटेल जी, श्री डी एल अनंत जी, श्री पवन कोसाम जी, श्री डी एल खूटे जी, इंजी. एन पी तंवर जी, श्री सुनील भारद्वाज जी उपस्थित रहेंगे।
शाम 6:00 बजे अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्वलन कर भारतीय संविधान के शिल्पकार महामानव बाबासाहेब डॉक्टर अंबेडकर को विनम्र श्रद्धांजलि कृतज्ञ समाज द्वारा अर्पित किया जाएगा।
- बी आर रत्नाकर, अध्यक्ष संयुक्त आयोजन समिति जांजगीर, जिला जांजगीर चांपा
मो नं 9644830469
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

