बिलासपुर मस्तूरी रूपचंद राय
टीकाकरण की धीमी गति:कलेक्टर ने छुट्टी के दिन ली बैठक सभी को टीका लगवाने के निर्देश
मंथन सभा कक्ष में कलेक्टर अधिकारियों की बैठक लेते हुए।
बिलासपुर।कोविड के बढ़ते मामलों और टीकाकरण की धीमी गति से चिंतित कलेक्टर सौरभ कुमार ने छुट्टी के दिन बैठक ली। उन्होंने कहा कि कोविड से बचाव का एकमात्र उपाय टीकाकरण ही है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि इस कार्य में विभिन्न सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाए।
कलेक्टर ने शनिवार को मंथन सभा कक्ष में जिले के अधिकारियों के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी, शिक्षा अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी व नगरीय निकायो के सीएमओ को समन्वय से कार्य करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि सभी अस्पतालों में स्थाई रूप से टीकाकरण केंद्र के अलावा गांव में भी मोबाइल टीकाकरण दल पहुंचेंगे।
9.36 लाख को लगेगा प्रिकॉशन डोज
जिले अब तक 9 लाख 36 हजार से अधिक लोगों को कोविड का प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा। जिले के मस्तूरी ब्लॉक में 2 लाख 928, बिल्हा में 1 लाख 80 हजार 579, तखतपुर में 1 लाख 71 हजार 569, कोटा में 1 लाख 6 हजार 758 व बिलासपुर नगरीय क्षेत्र में 2 लाख 76 हजार से अधिक लोगो को प्रिकॉशन डोज लगाया जाएगा।
मुंगेली से आए 40 हजार डोज पहले दिन 2900 को लगा टीका
बिलासपुर| जिले में कोरोना वैक्सीन को लेकर नए 120 सेंटर तैयार किए गए हैं, जिनमें ही रोजाना कोविड-19 से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीका लगाया जाएगा। बिलासपुर में वैक्सीन के 70 हजार डोज पहले से उपलब्ध थे, वहीं 40 हजार डोज मुंगेली से और मंगवाए गए हैं। अब कुल वैक्सीन के डोज की उपलब्धता एक लाख 10 हजार से अधिक है।
इससे पहले स्वास्थ्य विभाग के पास एक लाख वैक्सीन के डोज की उपलब्धता थी। कुछ हफ्ते में 30 हजार डोज जरूरत के हिसाब से लगाए गए। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. मनोज सेमुअल के मुताबिक मुंगेली से 40 हजार कोविशील्ड के डोज मंगवाए गए हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को 2900 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है। इसके अलावा हर दिन विभिन्न सेंटरों पर लक्ष्य के मुताबिक कोरोना का डोज उपलब्ध करवाया जा रहा है।
पुरानी प्रक्रिया के तहत इस बार भी होगा टीकाकरण
टीका लगाने की प्रक्रिया पहले की तरह ही होगी। पहले कोविन एप में जानकारी भरी जाएगी। इसके बाद टीका लगाया जाएगा। ऐसे में केंद्र में एंट्री करने वाली टीम के साथ ही टीका लगाने वाली टीम अलग से रहेगी। ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया अभी से शुरू कर दी गई है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा
जांजगीर चाम्पाMarch 23, 2026रिटायर्ड आर्मी ने चलाया पिस्टल घायल के जांघ पर लगा गोली बिलासपुर रिफर
जांजगीर चाम्पाMarch 22, 2026बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने वाले के विरुद्ध शिवरीनारायण पुलिस की सख्त कार्यवाही
जांजगीर चाम्पाMarch 21, 2026कुटराबोड़ ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव पर लगा वित्तीय गड़बड़ी का गंभीर आरोप

