रायपुर, 10 जुलाई 2022
छत्तीसगढ़।राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 265.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज दस जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 556.8 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 113.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 135.5 मिमी, सूरजपुर में 186.8 मिमी, जशपुर में 130.9 मिमी, कोरिया में 208.2 मिमी, रायपुर में 170.1 मिमी, बलौदाबाजार में 260.4 मिमी, गरियाबंद में 283.8 मिमी, महासमुंद में 255.9 मिमी, धमतरी में 244.5 मिमी, बिलासपुर में 303.7 मिमी, मुंगेली में 362.6 मिमी, रायगढ़ में 248.5 मिमी, जांजगीर-चांपा में 379.3 मिमी, कोरबा में 221.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 363.0 मिमी, दुर्ग में 257.2 मिमी, कबीरधाम में 256.8 मिमी, राजनांदगांव में 280.6 मिमी, बालोद में 319.5 मिमी, बेमेतरा में 204.0 मिमी, बस्तर में 330.2 मिमी, कोण्डागांव में 278.3 मिमी, कांकेर में 291.4 मिमी, नारायणपुर में 288.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 253.4 मिमी और सुकमा में 244.2 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा
जांजगीर चाम्पाMarch 23, 2026रिटायर्ड आर्मी ने चलाया पिस्टल घायल के जांघ पर लगा गोली बिलासपुर रिफर
जांजगीर चाम्पाMarch 22, 2026बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने वाले के विरुद्ध शिवरीनारायण पुलिस की सख्त कार्यवाही
जांजगीर चाम्पाMarch 21, 2026कुटराबोड़ ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव पर लगा वित्तीय गड़बड़ी का गंभीर आरोप

