बिलासपुर/बिलासपुर क्षेत्र में रेलवे में नौकरी करने वाले शातिर आरोपी को बिलासपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी के खिलाफ ठगी के 6 प्रकरण दर्ज हैं, जिसमें 45 लाख से ज्यादा की ठगी की गई है. आरोपी से 1 लाख नगद, लैपटॉप, मोबाइल सहित एटीएम जब्त किया गया है. बीते दिनों हेमुनगर निवासी भरत यादव और प्रकाश यादव की पहचान आरोपी आशीष पात्रो से हुई थी, जिसमें आशीष ने रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा देते हुए उनसे 8 लाख रुपए लिया था. बाद में नौकरी नहीं लगने पर प्रार्थियों ने तोरवा थाने में आशीष पात्रो के खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज कराई. जगह बदलकर रह रहा था आरोपी पुलिस मामले की जांच कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ओडिशा और रायगढ़ में जगह बदलकर रह रहा है. तोरवा पुलिस ने टीम गठित कर आरोपी की पतासाजी की और रायगढ़ में दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया. आरोपी से नगद 1 लाख रुपए, लैपटॉप, मोबाइल व एटीएम जब्त किया है. आरोपी के खिलाफ करीब 6 ठगी के प्रकरण दर्ज हैं, जिसमें 45 लाख से ज्यादा की ठगी की गई है
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

