छत्तीसगढ़।राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2022 से अब तक राज्य में 140.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज एक जुलाई तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिलें में सर्वाधिक 239.4 मिमी और बलरामपुर जिले में सबसे कम 66.4 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 83.6 मिमी, सूरजपुर में 120.8 मिमी, जशपुर में 74.9 मिमी, कोरिया में 137.6 मिमी, रायपुर में 92.3 मिमी, बलौदाबाजार में 147.0 मिमी, गरियाबंद में 181.6 मिमी, महासमुंद में 111.6 मिमी, धमतरी में 132.3 मिमी, बिलासपुर में 126.5 मिमी, मुंगेली में 201.8 मिमी, रायगढ़ में 135.4 मिमी, जांजगीर-चांपा में 204.2 मिमी, कोरबा में 151.5 मिमी, दुर्ग में 102.8 मिमी, कबीरधाम में 136.6 मिमी, राजनांदगांव में 144.6 मिमी, बालोद में 204.8 मिमी, बेमेतरा में 130.4 मिमी, बस्तर में 151.1 मिमी, कोण्डागांव में 148.0 मिमी, कांकेर में 133.6 मिमी, नारायणपुर में 143.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 127.3 मिमी, सुकमा में 124.5 मिमी और बीजापुर में 175.9 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

