अत्यंत सुरम्य वादियों के बीच स्थित है गौशाला
महासमुंद — छत्तीसगढ़ राज्य के महासमुंद जिले में सराईपाली विकासखंड अंतर्गत स्थित ग्राम सोनपुरी का गौशाला अत्यंत सुरम्य वादियों के बीच बना हुआ है। चारों ओर पहाड़ और नाले से घिरा हुआ वनांचल मन को शांति प्रदान करने वाला है। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास महाराज ने 20 जून 2022 को इसका अवलोकन किया।

उन्होंने इसे यथाशीघ्र छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के द्वारा पंजीकृत किए जाने का आश्वासन दिया, दुर्गम क्षेत्र में स्थित इस स्थान के आवागमन के लिए नाले में पुलिया निर्माण की मांग को यथाशीघ्र पूर्ण करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि यह गौशाला सघन वन के बीच में स्थित है जिस का संचालन सन 2016 से हो रहा है।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

