विचाराधीन बंदी की मौत, देर रात किया गया था जिला हॉस्पिटल में भर्ती, डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले में हुआ था गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा/ जिला जेल जांजगीर के एक विचाराधीन बंदी के मौत हो गई है। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक की वजह से मौत की आशंका जाहिर की जाहर है। बीती रात बंदी को सीने में दर्द की शिकायत के बाद जिला हॉस्पिटल लेजाया गया था जहॉ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक 25 मई से डेढ़ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के आारोप में जेल में था उसे पामगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
मिली जानकारी के अनुसार बंदी राम शरण यादव उम्र 65 की मौत जिला जेल में हृदय गति रूकने से हो गई है वह हार्ट का पुराना मरीज था। रामशरण यादव को डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म के मामले मेें पामगढ़ पुलिस ने 25 मई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
डेढ़ साल की बच्ची से किया था दुकर्म
बंदी रामशरण यादव अपने पड़ोस में रहने वाली डेढ़ साल की बच्ची को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया था बच्ची भी उसे पहचानती थी तो साथ में चली गई। आरोपी ने बच्ची को बिस्किट का लालच दिया और मकान की छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया।
कुछ देर बाद जब बच्ची नहीं दिखाई दी तो परिजन उसे तलाश करने लगे। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि राम शरण उसे लेकर गया है। तभी राम शरण वापस बच्ची को लेकर पहुंचा और घर के बाहर छोड़ दिया। परिजनों ने देखा तो बच्ची काफी रो रही थी और खून बह रहा था।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

