जांजगीर — मालखरौदा विकासखंड के पिहरीद गांव में 10 जून से 60 फीट गहरे बोरवेल में फंसे राहुल साहू को आखिरकार रेस्क्यू की टीम ने बाहर सुरक्षित निकाल लिया है. राहुल को निकालने के लिए लगातार 105 घंटे से रेस्क्यू जारी था. राहुल को देख माता-पिता, परिजन व हर किसी के आंखों से आंसू छलक पड़े. राहुल को अब उनके माता पिता के साथ एंबुलेंस से बिलासपुर के अपोलो अस्पताल के लिए रवाना किया.

सीएम भूपेश बघेल के निर्देश के बाद पहले से ही जांजगीर से अपोलो अस्पताल बिलासपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है. मेडिकल स्टाफ पूरी तैयारी के साथ अलर्ट मोड पर है. रेस्क्यू के दौरान कलेक्टर-एसपी समेत पूरा प्रशासनिक अमला लगातार मौके पर डटा रहा. मौके पर आईजी भी डटे रहे. सभी अफसर पल-पल का अपडेट लेते रहे. राहुल के रेस्क्यू के लिए सीएम भूपेश बघेल के निर्देश पर गुजरात और राजस्थान से भी विशेष टीम बुलाई गई थी.
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

