रायपुर, 17 अक्टूबर 2021
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 17 और 18 अक्टूबर को बस्तर जिले के प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित मुरिया दरबार तथा देवी मड़ई सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल निर्धारित दौरा कार्यक्रम के तहत 17 अक्टूबर को पूर्वान्ह 10 बजे पुलिस ग्राऊण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर सुबह 10.15 बजे धमतरी में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष श्री रामगोपाल अग्रवाल के निवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पुलिस लाईन हेलीपेड रूद्री से पूर्वान्ह 11.05 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर दोपहर 11.55 बजे मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट जगदलपुर पहुंचेंगे और वहां मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ करेंगे। वे इसके पश्चात् दोपहर 12.10 बजे मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और सिरहासार चौक में आयोजित मुरिया दरबार कार्यक्रम में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री श्री बघेल दोपहर 1.20 बजे ग्राम आसना, जगदलपुर में बस्तर अकादमी ऑफ डांस, आर्ट्स एवं लिट्रेचर (बादल) का अवलोकन तथा विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे। वे इस दौरान समाज प्रमुखों से चर्चा भी करेंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल शाम 5.40 बजे से 7.30 बजे तक जगदलपुर में बस्तर आर्ट गैलरी एवं नवीनीकृत दलपतसागर का अवलोकन एवं लोकार्पण करेंगे। वे वहां गोल बाजार में व्यवसायिक कॉम्पलेक्स का भूमिपूजन तथा लालबाग में रात्रिकालीन विभिन्न खेल अभ्यास सुविधा हेतु स्थापित हाई मास्टलाईट का भी लोकार्पण करेंगे। वे इस दौरान देवी मड़ई कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल रात्रि विश्राम जगदलपुर में करेंगे
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

