चित्रकोट विधानसभा में सत्ता पक्ष के दो बड़े नेताओं की ,वर्चस्व राजनीतिक खींचतान का भुगतान लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक की जनता क्यों भुगते–भरत कश्यप
लोहण्डीगुड़ा जनपद को नहीं मिल पा रहा है स्थाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी,जिले में अधिकारीयों की भरमार फिर भी जनपद कार्यालय में पुर्णकालीन CEO पदस्थापना नहीं होना ब्लाक के जनता के साथ अन्याय–मुक्तिमोर्चा/जनता कांग्रेस “जे”
बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस “जे” क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन से अपिल करता है कि लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक में जनपद पंचायत में पुर्ण स्थाई CEO का पदस्थापना की जाएं–भरत कश्यप

लोहण्डीगुड़ा:-जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ “जे” के एसटी प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष व मुक्तिमोर्चा जिलाध्यक्ष भरत कश्यप ने बयान जारी करते हुए कहा कि लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक में कांग्रेस पार्टी की आपसी राजनीतिक रसुद के खींचतान के चलते लगातार जनपद पंचायत लोहंडीगुडा मुख्यालय में CEO का चल रहा है अदला-बदली का खेल, जिसके चलते ब्लाक में विकास कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है, जिसका खामियाजा लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक के जनता को भुगतना पड़ रहा है, विगत एक वर्ष से कई CEOको स्थान्तरित किया गया है।यह साफ दर्शाता है। कि चित्रकोट विधनसभा क्षेत्र के महत्पूर्ण ब्लाक में दो बड़े जनप्रतिनिधियों के बीच वर्चस्व का खींचतान है। जो अब जनपद पंचायत लोहंडीगुडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी पूण कालीन की पद स्थापना में हो रही देरी बया कर रही है। पूर्व सी०ई०ओ अपनी स्थान्तरण को गलत बात उच्च न्यायलय की शरण मे तो वही राज्य सरकार ,जिला प्रशासन द्वारा लोहण्डीगुडा सी०ई०ओ के पद में पदस्थापना को रिक्त रख तोकापाल सी०ई०ओ को वैकल्पिक व्यवस्था हेतु चार्ज दिया गया है। जिस ब्लाक के सभी विकास कार्य व रूटीन कार्य व जनता की समस्याओं का समाधान सब बाधित हो रहा है। जनपद में उतपन्न हालात जनपद कार्यालय की लाचारी को बयां कर रहे है। जिस से जनता व कर्मचारी त्रस्त है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अपने वर्चस्व की खींचतान में व्यस्त है। जनता व कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यान में रख बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा व जनता कांग्रेस जे ,बस्तर के जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन से अपील करता है कि लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक में नया स्थाई जनपद पंचायत सीईओ की पदस्थापना तत्काल किया जाएं।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMarch 21, 2026कुटराबोड़ ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव पर लगा वित्तीय गड़बड़ी का गंभीर आरोप
जांजगीर चाम्पाMarch 14, 2026कलयुगी पिता बना हैवान: 5 वर्षीय मासूम बेटे को नहर की पानी में डुबोकर की हत्या
जांजगीर चाम्पाFebruary 1, 2026लूट और जानलेवा हमलों पर पुलिस का करारा प्रहार, 06 अलग-अलग घटनाओं मे, 14 लोगों पर प्राणघातक हमला करने वाले 06 आरोपी व 02 बाल अपचारी को पकड़ने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता
जांजगीर चाम्पाJanuary 31, 2026धान टोकन नहीं कटने से किसान ने टावर पर चढ़कर किया विरोध

