नकली नोट छापने वाला 3 वर्षों से फरार आरोपी नवागढ़ पुलिस के गिरप्त में

नवागढ़ -जाजगीर चापा जिला अन्तर्गत थाना नवागढ़ में आज दिनांक 20/01/2018 को मुखबीर के जरिये पता चला कि ग्राम महंत के रमेश कश्यप के द्वारा 500 व 100 रूपये के नकली नोट रखने की सूचना पर गवाहो के साथ दबीश देकर आरोपी रमेश कश्यप को हिरासत में लेकर तलाशी लेने से 500 तथा 100 रुपये के नकली नोट बरामद हुए जिसे जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया आरोपी रमेश कश्यप का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो अपने साथी योगेश सिह, कृष्ण कुमार टण्डन, रंजन सिह एवं अभिनय सिह के साथ मिलकर 100 एवं 500 रूपये के लगभग 60000 रूपये नकली नोट घर मे रखे कलर प्रिंटर एवं लेपटाप से बनाना तथा अलग अलग नकली नोट को चलाने के लिए रखना बताने पर आरोपीगण 1. रमेश कश्यप पिता सीता राम कश्यप उम्र 40 वर्ष साकिन महंत 2. कृष्ण कुमार टण्डन पिता बुधराम 23 सा हथनेवरा थाना चांपा 3. अभिनय सिह पिता हिरेन्द्र सिह 22 सा. कसौदी थाना जांजगीर 4. रंजन सिह पिता कान्ती सिह 20 साल वार्ड क्र 4 हथनेवरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया था एवं आरोपी योगेश सिह घटना दिनांक से फरार था। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ( भा पु से ) जिला जांजगीर चांपा, अति. पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा(रा पु से) के दिशा निर्देशन मे अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जांजगीर चांपा चन्द्रशेखर परमा के मार्गदर्शन में फरार आरोपी योगेश सिंह पिता कुमार सिह 32 वर्ष सा भैसमुडी थाना नवागढ जिला जांजगीर चाँपा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा
जांजगीर चाम्पाMarch 23, 2026रिटायर्ड आर्मी ने चलाया पिस्टल घायल के जांघ पर लगा गोली बिलासपुर रिफर
जांजगीर चाम्पाMarch 22, 2026बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने वाले के विरुद्ध शिवरीनारायण पुलिस की सख्त कार्यवाही
जांजगीर चाम्पाMarch 21, 2026कुटराबोड़ ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव पर लगा वित्तीय गड़बड़ी का गंभीर आरोप

