
जांजगीर— कवर्धा की घटना के विरोध में विहिप ने किया प्रदर्शन निकाली रैली, स्थानीय विधायक और मंत्री मोहम्मद अकबर को हटाने की मांग, पुलिस के साथ जमकर हुई जोर आजमाइश- जांजगीर में आज विश्व हिंदू परिषद द्वारा कवर्धा में घटित झंडा विवाद के विरोध में धरना प्रदर्शन तथा रैली का आयोजन किया गया, जांजगीर के कचहरी चौक में आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन के बाद कलेक्ट्रेट का घेराव करने निकले विहिप के कार्यकर्ताओं और नेताओं को बीच रास्ते में ही पुलिस ने रोका इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के मध्य जमकर जोर आजमाइश नजर आई।
इस दौरान विश्व हिंदू परिषद ने 6 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रशासन को सौंपा इसमें मुख्य रूप से कवर्धा विवाद की न्यायिक जांच कराना, जिन अफसरों की विवेकहीनता के कारण लाठी चार्ज हुआ और 3 हजार से अधिक लोगों को सरेराह पीटा गया उनके निलंबन की मांग। विहीप ने आरोप लगाया कि पहली बार कवर्धा में सांप्रदायिकता का कलंक लगा है जिसके मूल में वहां के विधायक तथा मंत्री मो अकबर की कार्यशैली है जिनको मंत्री पद से हटाते विधानसभा की सदस्यता समाप्त की जाए।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी
जांजगीर चाम्पाMay 1, 2026पामगढ़ अंचल के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय विगत 26 वर्षों से संचालित विद्यानिकेतन उच्च.माध्यमिक विद्यालय पामगढ़ एवं ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल पामगढ़ में प्रत्येक वर्ष की भांति सत्र 2025 – 26 बोर्ड परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा

