नवाचारी शिक्षिका ने हायर सेकण्ड्री कोसला मे यातायात नियमो की दी जानकारी

पामगढ़–कोसला स्कूल मे दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी भारत स्काउट्स/गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्य आयुक्त एवम संसदीय सचिव विधायक माननीय विनोद सेवनलाल चन्द्राकर जी व राज्य सचिव कैलाश सोनी जी के निर्देशन व जिला मुख्य आयुक्त जितेंद्र तिवारी,डीईओ सर दिनेश कौशिक, पामगढ़ बीईओ रत्नाकर सर के मार्गदर्शन में डीओसी सुमन लता यादव, ने आर एन निर्मलकर प्राचार्य कोसला की अनुमति से विद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया। सभी स्कूलों में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने का निर्देश डीईओ के द्वारा दिया गया है इसे लेकर निर्धारित कार्यक्रम भी जारी किया गया है इसके तहत हायर सेकंडरी स्कूल कोसला के बच्चों को व्याख्याता गाइड आर्गेनाइजिंग कमिश्नर सुमन लता यादव के द्वारा दूसरी बार सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई। बच्चों के बीच इनके द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन भी रखा गया। स्कूल के बच्चों ने सड़क सुरक्षा की शपथ ली। यादव मैडम ने बताया कि जितनी मौते कोरोना महामारी से नही हुई उससे अधिक मौते बीते वर्ष में सड़क दुर्घटना में हुई हैं। इसका मुख्य कारण वाहन चालक और मुसाफिर की लापरवाही है। जिनके कारण प्रत्येक दिन विभिन्न स्थानों पर सड़क हादसे हो रहे हैं

उन्होंने कहा कि थोड़ी सी सावधानियों और ट्रैफिक नियम का पालन किया जाय तो सड़क दुर्घटना में काफी हद तक कमी लाई जा सकती है।
बच्चों ने भी सड़क सुरक्षा व हैलमेट के प्रयोग की शपथ ली।
Author Profile

Latest entries
जांजगीर चाम्पाAugust 4, 2026शादी का झांसा देकर नाबालिग से अनाचार पामगढ़ पुलिस ने 05 दिन की भीतर में आरोपी को धर दबोचा
जांजगीर चाम्पाJuly 24, 2026चंद घंटे में खुलासा अकलतरा क्षेत्र में युवती से छेड़छाड़, मारपीट और लूट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार आरोपियों के के कब्जे लूटी गई बाइक और 3 मोबाइल जब्त”
UncategorizedJune 12, 2026मानसून के पहले शिवरीनारायण में रेत माफिया फिर से हुए सक्रिय,
जांजगीर चाम्पाMay 22, 2026सुशासन तिहार में आवेदन लेकर पहुंचे भारतीय मानवाधिकार ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष माननीय सरयू प्रसाद पूरे जी

